करियर गाइडेंस
पत्रकार और शिक्षाविद् अंकित पांडेय को डॉक्टरेट की उपाधि
-देश के जाने माने पत्रकार मीडिया गुरु प्रो डॉ. केजी सुरेश के व्यक्तित्व और कृतित्व का लिया विशेष उदाहरण
-फील्ड अनुभव, यूनिसेफ सहयोग से मध्य प्रदेश में शोध, और मीडिया शिक्षा के नए द्वार
कानपुर/ फतेहपुर /नोएडा: देश के जाने-माने पत्रकार और शिक्षाविद् अंकित पांडेय को भोपाल स्थित LNCT यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। अपने शोधकार्य में उन्होंने शिक्षा एवं पत्रकारिता के बीच के महत्वपूर्ण संबंध को उजागर किया है, विशेषकर विश्वविद्यालय में मीडिया शिक्षा के अध्यापन में फील्ड अनुभव के महत्त्व को प्राथमिकता दी है। उन्होंने अपने शोध कार्य में देश के जाने वाले पत्रकार मीडिया गुरु, देश के सबसे बड़े मीडिया विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो डॉ. केजी सुरेश के व्यक्तित्व और कृतित्व का विशेष उदाहरण दिया है।

अंकित पांडेय ने अपने शोध में मीडिया शिक्षा, जनसंपर्क विभाग, फिल्म विभाग और सांस्कृतिक विभाग जैसे भारत सरकार के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए नए रास्ते खोलने का प्रयास किया है।

फतेहपुर जिले के सठिगवा के रहने वाले अंकित पांडेय वर्तमान में माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ कानपुर में निवास करते हैं।
मीडिया क्षेत्र में समृद्ध फील्ड अनुभव-
अंकित पांडेय ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और बीबीसी खबर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में बतौर फील्ड रिपोर्टर अपनी सेवाएं दी हैं। फील्ड रिपोर्टर के रूप में उनके अनुभवों ने उन्हें पत्रकारिता की बारीकियों और मीडिया जगत की गहराई को समझने में मदद दी, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके शोध कार्य में भी देखा जा सकता है।

यूनिसेफ के साथ मध्य प्रदेश में शोधकार्य-
अंकित पांडे ने यूनिसेफ के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में सामाजिक और विकासात्मक विषयों पर शोध किया है, जिसमें क्षेत्रीय परिस्थितियों और बच्चों व युवाओं की समस्याओं पर गहन अध्ययन शामिल है। इस शोध ने उनके कार्य को व्यापक सामाजिक संदर्भ दिया है और मीडिया शिक्षा में सामाजिक जिम्मेदारी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला है।

उन्होंने रानी अहिल्याबाई होलकर, विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया विषयों पर तथ्यात्मक शोध भी किया है और माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शोध सहायक के रूप में भी कार्यरत रहे हैं। उन्होंने मोबाइल डाटा ट्रांसफर पर पेटेंट कर छात्रों को एक नई दिशा दी है l

अंकित पांडेय का यह शोध पत्रकारिता एवं मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संवर्धन है, जो आने वाले समय में शिक्षा और मीडिया के संगम को और सुदृढ़ करेगा। यह शोध युवा पत्रकारों और अकादमिक जगत दोनों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
करियर गाइडेंस
डेयरी फील्ड ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन करने का तरीका
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने डेयरी फील्ड ऑफिसर और डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 92 पदों (डेयरी फील्ड ऑफिसर: 68, डेयरी टेक्निकल ऑफिसर: 24) के लिए आवेदन 13 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं।
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Tech या B.Sc (डेयरी टेक्नोलॉजी) डिग्री होनी चाहिए। वैकल्पिक रूप से, डेयरी क्षेत्र में 2 वर्ष के अनुभव के साथ आईडीडी (डेयरी टेक्नोलॉजी/डेयरी एनिमल हसबेंडरी) या समकक्ष डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है (आरक्षण के अनुसार छूट लागू)।
वेतन और लाभ
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत ₹9,300 से ₹34,800 + ग्रेड पे ₹4,200 मिलेगा। यह बिहार सरकार का नियमित पद है।
आवेदन कैसे करें
- BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in या btsc.pariksha.nic.in पर जाएं।
- विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत “डेयरी फील्ड ऑफिसर” लिंक पर क्लिक करें।
- नए यूजर्स रजिस्ट्रेशन करें, फिर फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य है।
करियर गाइडेंस
एपेक्स बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर की वैकेंसी, जानिए आवेदन का तरीका
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) ने 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल रिक्तियां 1700 से अधिक हैं, जिनमें कंप्यूटर ऑपरेटर के 748 पद प्रमुख हैं।
आवेदन तिथियां
ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 मार्च 2026 कर दिया गया है। आवेदन www.apexbankmp.bank.in या ibpsreg.ibps.in/mprsboct25/ पर करें।
योग्यता मानदंड
- कंप्यूटर ऑपरेटर/सोसायटी मैनेजर: ग्रेजुएशन + 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा, हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान। आयु सीमा 18-35 वर्ष।
वेतनमान: ₹19,500 – ₹62,000।
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन परीक्षा (कंप्यूटर ज्ञान, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस आदि पर 200 प्रश्न, 120 मिनट) उसके बाद दस्तावेज सत्यापन। आवेदन शुल्क सामान्य/OBC के लिए ₹850 + GST।
करियर गाइडेंस
दिल्ली सरकार ने निकाली 911 पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने का तरीका
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 911 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-II शामिल हैं।
आवेदन 24 फरवरी 2026 से 25 मार्च 2026 तक dsssbonline.nic.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
पदवार रिक्तियां
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-II: 587 पद
- जूनियर इंजीनियर (सिविल): 281 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 33 पद
- लीगल असिस्टेंट: 10 पद
ये पद दिल्ली जल बोर्ड, कृषि विपणन बोर्ड आदि में हैं।
योग्यता मानदंड
ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री या LLB धारक आवेदन कर सकते हैं, पद के अनुसार।
आवेदन शुल्क 100 रुपये (महिलाओं, SC/ST, PwD, पूर्व सैनिकों को छूट)।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा (वन टियर) होगी, नेगेटिव मार्किंग लागू (0.25/0.50 अंक)।
क्वालिफाइंग मार्क्स: सामान्य 40%, OBC 35%, SC/ST/PH 30%।
आवेदन कैसे करें
- dsssbonline.nic.in पर रजिस्टर करें।
- फॉर्म भरें, फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करें।
- शुल्क जमा कर सबमिट करें।
-
नीति और योजनाएं4 months agoअब तीसरी कक्षा से शुरू होगी AI की पढ़ाई, 2026-27 शैक्षणिक सत्र से इसे देशभर के स्कूलों में लागू करने की तैयारी
-
रिजल्ट7 months agoयूपी बोर्ड 10th, 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक व चेक करने का तरीका
-
Uncategorized7 months agoजानिए भारत में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए आवश्यक डिग्री और नियम
-
ब्रेकिंग न्यूज़6 months agoमहोबा की सीमा पटनाहा सिंह बनीं भारतीय तीरंदाजी संघ की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की अध्यक्ष
-
Uncategorized5 months agoप्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश – व्यक्तित्व नहीं, प्रेरणा का जीवंत स्रोत
-
स्कॉलरशिप7 months agoउत्तर प्रदेश प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025-26: सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,
-
करियर गाइडेंस7 months agoकनाडा की ये टॉप-10 यूनिवर्सिटीज़ MBA के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय
-
एडमिशन7 months agoकम फीस में होगा MBBS, बस इन 5 पड़ोसी देशों में लें एडमिशन
